सराय एक्ट के तहत होटल का पंजीयन निरस्त करने की भी संस्तुति की जा रही है।
एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल के निर्देश पर रेल बाजार थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बुधवार शाम टीम के साथ होटल यश पैलेस में छापा मारा। कमरों की तलाशी में 13 प्रेमी जोड़े मिले। इनके नाम, पते रजिस्टर पर अंकित नहीं थे। न ही इनसे कोई आइडी ली गई थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि होटल मैनेजर राकेश कुमार बिना आइडी और लिखापढ़ी के ही प्रेमी जोड़ों को किराए पर कमरा देता था। पकड़े गए सभी युवक-युवतियां शहर के ही रहने वाले हैं।
होटल मालिक ज्ञान प्रकाश शुक्ला और मैनेजर राकेश कुमार के खिलाफ सराय अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए जोड़ों को लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के बाद छोड़ दिया गया।
होटल का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भी भेजी जा रही है।