2020/09/08

12 साल की बच्ची ने लिखी PM नरेंद्र मोदी को चिट्ठी, बोली- ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ स्कूल जाने का मैंने देखा बुरा सपना

उत्तराखंड निवासी और जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता रिधिमा पांडे (12) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो पन्नों की हाथ से लिखी चिट्ठी भेजी है। इसमें वह सबसे खराब सपना का जिक्र की है, जिसमें वह ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ स्कूल जा रही है।

 रिधिमा ने पीएम मोदी से अनुरोध किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि ऑक्सीजन सिलेंडर बच्चों के जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा नहीं बने। जिसे हमें निकट भविष्य में हर जगह अपने कंधों पर लेकर जाना होगा।

रिधिमा ने कहा कि वह पत्र लिखने के लिए मजबूर थी, क्योंकि उसे लगा कि कोरोनो वायरस बीमारी के कारण हम देख पाए कि अगर मानव गतिविधियों को सीमित किया जाता है तो हमारे आसपास प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है, जिससे आसमान साफ और नीला दिख सकता है।

12 वर्षीय जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ने कहा, “हमने पहले देखा कि संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार (7 सितंबर) को International Day of Clean Air for Blue Skies घोषित किया। इसका मकसद सभी स्तर पर जनता के बीच जागरुकता पैदा करना है। उन्हें यह बताना है कि स्वच्छ हवा स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है।

 इसलिए मैंने इस दिन को चुना। मुझे उम्मीद है कि पीएम मोदी को मेरा पत्र प्राप्त होगा और वह जवाब देंगे। मैंने डाक के माध्यम से पीएम को पत्र भेजा है।” आपको बता दें कि हिन्दुस्तान टाइम्स के पास चिट्ठी की कॉपी है।

आगे वह लिखती है, "मुझे चिंता है कि अगर जल्द ही इस समस्या के बारे में कुछ भी नहीं किया जाता है, तो आने वाले वर्षों में हमें स्वच्छ हवा में सांस लेने और जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर ले जाना होगा। कृपया आर यह सुनिश्चित करके हमारी मदद करें कि ऑक्सीजन सिलेंडर बच्चों के जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा नहीं बने। जिसे हमें निकट भविष्य में हर जगह अपने कंधों पर रखना होगा।”

महामारी के बीच रिधिमा  ने कहा, उन्हें कई शोध अध्ययनों के बारे में पता चला है जो वायु प्रदूषण और कोरोना से संबंधित घटनाओं और मृत्यु दर के बीच संबंध का सुझाव दे रहे हैं। यह परेशान करने वाला है। भारत के कई हिस्सों में हर साल हवा बहुत प्रदूषित हो जाती है। 

अक्टूबर के बाद सांस लेना बहुत मुश्किल हो जाता है। मुझे चिंता है कि अगर मेरे जैसे 12 साल के बच्चे को सांस लेने में मुश्किल होती है, तो दिल्ली या अन्य शहरों में मेरे से छोटे बच्चों या बच्चों के लिए यह कैसा होता होगा।”

रिधिमा ने पीएम को लिखी चिट्ठी में कहा, “देशव्यापी लॉकडाउन से पहले हमने सोचा था कि हम कभी भी स्वच्छ हवा में सांस नहीं ले पाएंगे, प्रतिबंधों ने हमें गलत साबित कर दिया।

 हवा साफ हो गई और आसमान नीला हो गया। यह साबित हुआ कि भारतीयों के लिए स्वच्छ हवा में सांस लेना संभव है।” उसने कहा कि पीएम ने जलवायु परिवर्तन को एक वास्तविकता के रूप में स्वीकार किया है।