BIHAR-SAMASTIPUR-सीपीआईएम केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर देशव्यापी कार्यक्रम के तहत विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय पर विभूतिपुर को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, सभी लोगों को 6 महीना तक प्रति व्यक्ति 10 kg अनाज मुहैया करो, 7500 रुपैया प्रतिमाह सभी परिवार को लॉकडाउन में जीवन यापन के लिए दो ,बाढ़ प्रभावित सभी परिवार को राहत दो, फसल क्षति का सर्वेक्षण कर क्षतिपूर्ति भुगतान करो, रेल का निजीकरण बंद करो सहित देश की महत्वपूर्ण संपदा को बेचना बंद करो सहित 17 सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।
अध्यक्षता कॉ नवीन सिंह ने की।सभा को संबोधित करते हुए CPIM राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड अजय कुमार ने कहा कि धरती मां की सौगंध खाकर देश नहीं बिकने दूंगा बोलने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी आज देश की परिसंपत्ति को ओने पौने दाम में बेच रहे हैं।
रियल एयर इंडिया,HPCI, BPCL, LIC आदि का निजीकरण करने पर आमादा है। कोरोना काल में कोरोना से निपटने में विफल केंद्र और राज्य की सरकार जनता के साथ धोखाधड़ी कर रही है।
सभा को CPI(M) जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड महेश कुमार,विभूतिपुर उत्तर LC संयोजक कामरेड श्याम किशोर कमल, दक्षिण LC संयोजक कामरेड मिथिलेश सिंह आदि ने संबोधित करते हुए जनता के साथ हो रही लूट की व्यवस्था को समाप्त करने का आहवान प्रदर्शनकारियों से किया।
रिपोर्ट- वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह