2020/08/26

BIHAR में 30 लाख की विदेशी शराब जब्त, सरहसा में देनी थी डिलेवरी ,ड्राइवर और खलासी अरेस्ट

BIHAR-SUPAUL- जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।bihar में शराब बंदी के बाबजूद भी जिले के विभिन्न इलाकों में आये दिन शराब की बड़ी खेप बरामद होते रहती है. इसी कड़ी में supaul में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है.  Police ने 30 lakh की विदेशी शराब जब्त की है।

सदर थाना क्षेत्र के चैन सिंह पट्टी के पास police ने यह कार्रवाई की है। सदर थाना क्षेत्र के चैनसिंह पट्टी के समीप nh 327 ई पर एक कंटेनर से करीब 300 कार्टून शराब को बरामद किया है. Police ने driver और खलासी को हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ कर रही है।

Police के मुताबिक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से कंटेनर से शराब लाई जा रही थी। 300 कार्टून में 12 हजार विदेशी शराब की बोतल थी। सहरसा में शराब की डिलेवरी देनी थी। लेकिन, इससे पहले supaul में चेक प्वाइंट पर police ने कंटेनर को जब्त कर लिया।

 police का कहना है गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।police ने बताया कि शराब किसका है और कौन इस अवैध कारोबार में शामिल है इसका पता लगाया जा रहा है।