2020/08/05

DARBHANGA में मचा हड़कंप केवटी में तीसरी बार टूटा जमीदारी बांध, कई गांव में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी

BIHAR-DARBHANGA-जिले के केवटी प्रखंड के gopalpur village के पास स्थित rail गुमटी से करीब 400 मीटर की दूरी पर बाढ़ से सुरक्षा के लिए बना जमीदारी बांध बुधवार की सुबह करीब 15 फीट में टूट गया। 

बांध टूटने के कारण बागमती का पानी तेजी से प्रखंड के शेखपुर दानी मनोरा व मांझी गामा गांव में तेजी से प्रवेश कर रहा है।

गांव में हड़कंप मच गया हैं।लोग बाढ़ के पानी को रोकने में लगे हैं। मालूम हो कि इसी प्रखंड में 17 व 18 जुलाई को भी बांध टूट गया था। लगातार बांध टूटने से लोगों में भय का माहौल कायम होता जा रहा है।बांध टूटने की सूचना पर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंता मौके पर पहुंचे हैं। बांध की मरम्मत करने की कोशिश चल रही है। ।