2020/08/05

SAHARSA में भी हादसा आंधी के कारण लोगों से भरी नाव डूबी 3 लोगों का शव नदी से निकाला अन्य की खोजबीन जारी

BIHAR-SAHARSA- मंगलवार की शाम आंधी की चपेट में आने से सलखुआ प्रखंड के अलानी पंचायत के सहुरी गांव के समीप नाव पलट गई। इसमें सवार 14 लोग थे। जिसमें 5 लापता हैं। लापता लोगों में तीन का शव बरामद कर लिया गया है। sdrf की टीम तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं। सिमरी बख्तियारपुर के sdo खुद घटनास्थल पर मौजूद हैं।

हादसे में 01 बच्चा समेत 5 की डूब गए। इसमें एक का शव शाम को ही बरामद कर लिया गया। जबकि दो शव बुधवार की सुबह बरामद किया गया।

नाव पर सवार 14 में से पांच लोग लापता हो गए। एक बच्चे prem kumar (3) का शव कल ही देर शाम तक बरामद कर लिया गया था। नाव पर सवार लोगों ने बताया कि नाव पर कुल 14 लोग सवार थे।  

नाव पर सवार aman chaudhary ने बताया कि सहुरी से सभी एक नाव पर सवार होकर चिरैया डीलर के पास चावल-गेहूं के लिए गए थे। लौटने के दौरान चिरैया से आगे बढ़ने के बाद बगुलवाटोल जाते-जाते तेज आंधी व बारिश होने के कारण नाव पलट गई थी।