युवक की बहन ritu ने SP को भेजे आवेदन में मामले में कार्रवाई का अनुरोध किया है। वहीं viral video में दिख रहा है कि कुछ लोग युवक का बाल को काट रहे हैं और बाद में रस्सी के सहारे बांध दिया गया है।
दूसरी ओर मामले में rajendra yadav ने नवहट्टा थाना में दिए आवेदन में nitish पर खस्सी चोरी करने का आरोप लगाया है।
बताया गया है कि बकरे की चोरी 9 तारीख को हुई । हो-हल्ला होने के बाद चंद्रायण रेफरल hospital के समीप nitish को खस्सी के साथ ग्रामीणों ने पकड़ लिया जिसके बाद युवक को krishna mandir campus में लाकर ग्रामीणों tempo से बांध दिया गया।
मारपीट करने के बाद नाई को बुलाकर सिर मुड़वा दिया और मोबिल एवं कालिक पोतकर अपमानित किया। दूसरे दिन police को बुलाकर युवक को सौंप दिया गया।
थानाध्यक्ष mahesh kumar rajak ने बताया कि युवक को चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। ग्रामीणों ने बकरे के साथ पकड़कर police के हवाले किया। viral video के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर शिकायत मिलती है जांच की जाएगी।