BIHAR-SAMASTIPUR- एक तरफ जहां बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे देश में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के विभूतिपुर पूरब पंचायत के खदियाही गांव स्थित उत्क्रमित विद्यालय खदियाही की प्रधानाध्यापिका गीता कुमारी सिन्हा को स्थानीय ग्रामीणों ने मनमानी के आरोप में बंधक बना लिया।
जिसमें ग्रामीणों का आरोप था कि प्रधानाध्यापिका वीणा द्वारा बिना शिक्षा समिति की बैठक किए हुए खदियाही विद्यालय में रात्रि प्रहरी के पद पर बहाली कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि जब इसकी जानकारी के लिए प्रधानाध्यापिका से बात किया गया तो वो अनभिज्ञ बता रही है। आगे ग्रामीणों ने बताया कि जब बहाली नहीं होने की कारण लिखित मांग रहे हैं।
तो प्रधानाध्यापिका नहीं दे रही है। जिसको लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका सहित सहायक शिक्षक को बंधक बना लिया। यह हाई वोल्टेज ड्रामा बुधवार को दिनभर चलता रहा ।वही शाम को इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को दी गई तो स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया और प्रधानाध्यापिका से लिखित दे देने की बात कही।
जिस पर प्रधानाध्यापिका ने अपने स्तर से बहाली नहीं होने या किसी तरह की जानकारी नहीं होने की एक कागज पर लिखकर हस्ताक्षर व मोहर सहित दे रहे थे। लेकिन ग्रामीणों ने लेटर पैड पर लिखकर देने के लिए डटे थे। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका के द्वारा बताया गया कि बहाली नहीं की गई है।जब भी बहाली की जाएगी नियम संगत की जाएगी। खबर प्रेषण तक ग्रामीण अपनी मांगों पर डटे थे।
REPORT-SANAY KUMAR SINGH