2020/08/30

रोजगार की तलाश में बिहार से बोकारो आए नाबालिग की सड़क हादसे में मौत,मचा कोहराम

DESK-JHARKHAND जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।बोकारो जिले रामगढ़ हाइवे पर बालीडीह थाना के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 18 वर्षीय chandan chaudhary नामक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है।

मृतक bihar piro bhojpur के लहराबाद निवासी झुमन चौधरी का पुत्र था, जो बालीडीह की शिवपुरी colony में चचेरे भाई pawan chaudhary के साथ रहकर रोजगार की तलाश में लगा था। यह युवक बीते कुछ दिनों पहले आया हुआ था। 

साइकिल से वह बीती रात कहीं जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने इसकी साइकिल में टक्कर मार दी और मौके पर ही इसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर police ने परिजनों को सौंप दिया है।

जिसका डेड बॉडी लहराबाद में जैसे ही पंहुचा ग्रामीणों कि भीड़ इक्कठा हो गई.वहीं ग्रामीणों ने आपदा राहत कोष से मृतक परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की मांग की।अज्ञात वाहन driver के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार chandan अपने परिवार का इकलौता सहारा था। बोकारो में रहकर छोटा-मोटा काम कर रहा था और किसी अस्थाई रोजगार की तलाश में लगा था।थाने के इंस्पेक्टर vinod kumar ने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत परिजन को सुविधा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।