2020/08/30

BIHAR में अलग-अलग हादसों में डूबने से 8 की मौत, जान गंवाने वालों में बच्चों की संख्या अधिक

BIHAR- में रविवार को डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

SHEKHPURA- जिले के सदर प्रखंड के नीरपुर गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान NEERAJ KUMAR के रूप में की गई है। POLICE ने लाश को बरामद कर सदर HOSPITAL में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

GAYA- जिले के इमामगंज प्रखंड के सिद्धपुर पंचायत के तेतरिया गांव टोला के फुलेलडीह गांव के 15 वर्षीय बालक के सोहर नदी में डूबने से मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि SANJAY PASWAN का पुत्र NITISH KUMAR अहले सुबह सोहर नदी में करमा पूजा की सामग्री को प्रवाहित करने के लिए नदी की ओर गया था। डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को मौत की सूचना मिलने के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।

AURANGABAD-रफीगंज के धावा नदी में डूबकर बालिका की मौत हो गई। बताया जाता है कि बालिका नदी में करमा पूजा का झार प्रवाहित करने नदी में गई थी। इसी दौरान डूबकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मुआवजे को लेकर लोगों ने ROAD जाम कर दी। इसी तरह जमहोर थाना क्षेत्र के जमहोर के पास पुनपुन नदी में भी एक युवक की डूबकर मौत हो गई।

VAISHALI-राघोपुर थाना क्षेत्र की मलिकपुर पंचायत में लोहा पुल के पास नहाने के दौरान पानी में 30 वर्षीय युवक डूब गया।युवक मलिकपुर निवासी सिंघेश्वर दास का पुत्र VINOD DAS था। 

इसी तरह पातेपुर के बलिगांव थाना क्षेत्र के अलीनगर लेवढ़न गांव में बाढ़ के पानी में डूब जाने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक  SANTU SINGH का पुत्र AJEET KUMAR था।

सहदेई बुजुर्ग ओपी के चकजमाल में गड्ढे के पानी में डूबने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक चकजमाल पंचायत की वार्ड  संख्या 05 निवासी SHIVA SINGH का पुत्र WAKIL SINGH था। जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में वकील सिंह धान में खाद छींटने के दौरान पैर फिसलने से जा गिरा था।

NAWADA-पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधनबीघा गांव किशोरी की आहर में डूबने से मौत हो गई। मृतका रामाधीन चौहान की 16 वर्षीया पुत्री ANSHU KUMARI बताई गई है। घटना के बाद मृतका के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।