2020/08/22

रविंद्र तांती को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मनाया गया शोक

BIHAR-BEGUSARAI-जिले के पनहांस तांती टोला, वार्ड संख्या- 26 सामुदायिक प्रांगण मे पान स्वामी चौपाल, बुनकर महादलित संघ के द्वारा जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश महासचिव सह पूर्व बिहार विधान परिषद सदस्य रविन्द्र तांती का भावभीनी श्रद्धांजलि सह शोक सभा मनाया गया।  ज्ञात हो कि दिनांक- 14-08-2020 को कोरोना बिमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गयी थी। 

शोक सभा मे युवा जदयू जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा, बुनकर महादलित संघ के अध्यक्ष मणटुन तांती कुमार तांती, उपाध्यक्ष शिव कुमार तांती, सदस्य जगत कुमार तांती, सचिव दशरथ तांती, चंदन तांती, कारी तांती, बमबम तांती, लुखो तांती, लक्ष्मण तांती, बाजो महतो, झरूल तांती सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे। इस क्रम मे रविन्द्र तांती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। 

शोक सभा के उपरांत वहां मौजूद पान समुदाय के लोगो को सम्बोधित करते हुए गौरव सिंह राणा ने कहा की रविन्द्र तांती व्यक्ति नहीं इनके व्यक्तित्व से ही इनकी पहचान थी। वर्तमान मे ये प्रदेश महासचिव के पद पर थे। इनके आकस्मिक निधन से जदयू पार्टी परिवार को बहुत बडी क्षति हुई है। वहां मौजूद बुनकर महादलित संघ के अध्यक्ष मंटून तांती ने कहा कि रविन्द्र तांती पान समाज के मसीहा थे। समाज के लोग इनके योगदान को कभी नहीं भुला सकते है। 

आज इनके प्रयास से पान समुदाय को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से महादलित की श्रेणी मे रखने की विनती की गई थी। जिसके उपरांत ही मुख्यमंत्री महोदय ने केंद्र सरकार को महादलित वर्ग मे शामिल करने को लेकर अपनी ओर से अनुशंसा कर के भेजा था।

 वहां मौजूद बुनकर महासंघ के उपाध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि रविन्द्र तांती जी का सपना था की आगामी बिहार विधान सभा चुनाव चुनाव मे पान समाज को नजर अंदाज नही करते हुए राज्य मे कम से कम दस सिटे पर उम्मीदवार उतारा जाय। रविन्द्र तांती जी माननीय मुख्यमन्त्री नीतीश कुमार जी की करीबियों मे से एक थे। हमारे समाज के लोगों को राज्य सरकार से काफी उम्मीद है।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट