2020/08/12

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा ट्रक में लगी भीषण आग ड्राइवर और खलासी जिंदा जला

BIHAR-SAMASTIPUR जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। उजियारपुर थाना इलाके के सातनपुर से एनएच 28 पर एक ट्रक भीषण Road Accident हो गया। घटना के बाद ट्रक में आग लग गई जिसमें ड्राइवर और खलासी की जलकर मौत हो गई. यह भीषण हादसा मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है. 

घटना के बाद ट्रक आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त है. ट्रक को देखकर आशंका जताई जा रही है कि इसने अपने आगे चल रहे किसी दूसरी ट्रक मे जोरदार टक्क़र माऱ दी होगी जिससे ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लगी. फिर ट्रक में खाना बनाने के लिए रखे छोटे गैस सिलिंडर में भी आग पकड़ लिया और पूरा ट्रक धू- धू कर जल गया होगा.

आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रक मुसरीघरारी की ओर से बरौनी की ओर जा रहे थे। सातनपुर में पीछे वाले ट्रक ने सामने वाले ट्रक को ओवरटेक करने में धक्का मारा। 

उस दौरान पीछे वाले ट्रक के केबिन में खाना बनाने के लिए रखे रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से ट्रक में आग लग गयी। जिससे ट्रक का चालक व क्लीनर उसी में फंस गए और जल गए।

ग्रामीणोंं ने बताया कि दोनों ट्रक में इतनी जोर की टक्कर हुई कि केबिन में भोजन बनाने के लिए रखा छोटा गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया। हादसे की सूचना मिलने पर उजियारपुर थाना से अग्निशमन दल के साथ पुलिस पहुंची। 

उसके बाद बचाव कार्य शुरू किया जा सका। पुलिस ने सातनपुर निवासी भाजपा नेता रूमान अहमद साबरी की मदद से क्रेन मंगवा केबिन में फंसी चालक व क्लीनर की लाश निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।