BIHAR-SAMASTIPUR- विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनता दल (यू.) की चुनाव तैयारी जोरों से चल रही है। जिसके तहत विभूतिपुर विधानसभा के विधायक रामबालक सिंह के उपस्थिति एवं विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल की अध्यक्षता में सिंघियाघाट मे जदयू के पंचायत अध्यक्ष,पंचायत सचिव एवं बूथ कमिटी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में चकहबीब,मुस्तफापुर, मोहम्मदपुर सकड़ा, कल्याणपुर उत्तर, कल्याणपुर दक्षिण पंचायत के पंचायत अध्यक्ष, पंचायत सचिव एवं बूथ कमिटी सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपने-अपने बूथों पर भारी से भारी मतों से हम जीत दर्ज करेंगे और अपने विधायक रामबालक सिंह को पुनः विधानसभा में भेजने का काम करेंगे।
ताकि वे बिहार सरकार का मंत्री बनकर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ बिहार की जनताओ का सहयोग करते रहें। मौके पर उप प्रमुख रामनाथ राय, विनोद भगत, मंटून राय, सत्यनारायण राय, बबलू कुमार सहित सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष सचिव एवं बूथ कमिटी सदस्य मौजूद थे।
REPORT-SANJAY KUMAR SINGH