DESK-NEW DELHI-Manish पॉल की गिनती छोटे पर्दे के बेहतरीन host में की जाती है। उनके इस स्किल को अब एक सम्मान मिला है। manish को वाओ awards ने साल के सर्वश्रेष्ठ होस्ट के पुरस्कार से नवाज़ा है।
Manish ने यह ख़ुशी अपनी instagram stori में शेयर की। manish फिलहाल सारेगामापा लिटिल champs की मेजबानी कर रहे हैं।
बता दें कि corona virus लॉकडाउन के बाद शो की शूटिंग जुलाई से शुरू हुई है। बच्चों के इस सिंगिंग रिएलिटी शो को फिलहाल हिमेश रेशमिया, जावेद अली और अलका याग्निक जज कर रहे हैं।
सारेगामापा के इस सीज़न का प्रसारण 29 फरवरी से शुरू हुआ था। इसमें देशभर से 15 बच्चों को चुना गया था।
तीन जजों के अलावा शो में संगीत के क्षेत्र के 30 लोगों की ज्यूरी होती है। zee tv पर प्रसारित हो रहे शो का यह आठवां सीज़न है।
Manish ने इससे पहले झलक दिखला जा, इंडियन आइडल, मुझसे शादी करोगे, नच बलिए, डांस के सुपरस्टार्स, डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स जैसे शोज़ को किया है।