थाना क्षेत्र के jaynagar निवासी sukhari roy उर्फ ram dayal roy की दोपहर दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। स्वजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। पति के वियोग में wife kiran devi रोते-रोते बेहोश हो जाती है।
मृतक की 65 वर्षीय माता sukhiya devi अपने पुत्र के वियोग में छाती पीट पीटकर रो रही है। विलाप कर रही है- '' हे भगवान! हम केकरो के कि बिगाड़ली जे हमारा बेटा के छीन लेल , अब केकरा सहारे रहबई हो भगवान.., हमरा बेटा के जिया द और हमरे प्राण ले ला..! ''
Sukhari अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनको एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घर- परिवार की सारी जिम्मेवारी उन्हीं के कंधे पर थी।
धन कुट्टी मशीन चलाते और छोटे तौर पर किसानी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ खड़ा हो गया। एक पुत्री गुड़िया kumari की शादी पिछले नवंबर माह में उन्होंने की। दूसरी पुत्री gunja kumariअभी 14 साल की है, kanchan 12 साल की तो पुत्र ravi महज 8 साल का है।