2020/08/11

बिहार में एक घर की जमीन अपने आप तेजी से हो रही गर्म, दहशत से घर हुआ खाली दमकल की टीम मौके पर पहुँची

BIHAR-खगड़िया जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।
इस बारिश में जब चारों ओर पानी ही पानी है तो खगड़िया के एक गांव में धरती गर्म हो रही है। दहशत में लोगों ने घर को खाली कर दिया है और वहां दमकल को भी बुला लिया गया है। ये घटना का मामला परबत्ता थाना इलाके के अगुवानी गांव का है।

यहां मंगलवार को एक घर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है।एक छतनुमा घर का फर्स अपने आप तेजी से गर्म हो रहा है। सीढ़ी के नीचे का भाग अपने आप गर्म हो रहा है। लिहाजा, घर के लोग दहशत में आ गए हैं और अपने घर को खाली कर दिए हैं। इनसब स्थानीय बीडीओ रविशंकर प्रसाद, अग्निश्मन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुँचे।

Input-kashish news