2020/08/11

बड़ी खबर-पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत गंभीर, दिल्ली के आर्मी अस्पताल में हैं भर्ती

DESK-NEW DELHI-पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी ब्रेन सर्जरी हुई है. ये सर्जरी खून के थक्के को हटाने के लिए की गई है. आर्मी अस्पताल ने मंगलवार को जारी बुलेटिन में बताया कि उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. वह अभी वेंटिलेटर पर हैं.

बुलेटिन के मुताबिक प्रणव मुखर्जी को गंभीर हालत में 10 अगस्त 2020 को दिन में 12.07 बजे दिल्ली कैंट स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जांच में पता चला कि उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जमा हुआ है. इमर्जेंसी में सर्जरी की गई. सर्जरी के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. मेडिकल जांच में वह कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे.