2020/08/04

समस्तीपुर-लाखों हिन्दूओ के बलिदान का फल है राम मंदिर :- गुंजन मिश्रा

BIHAR-SAMASTIPUR- विभूतिपुर प्रखंड के  नरहन निवासी सह भाजयुमो प्रदेश नेता एवं युवामोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुंजन मिश्रा के नेतृत्त्व में प्रधानमंत्री के हनुमान श्रवण साह के द्वारा प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या राम मंदिर निर्माण भूमिपूजन में समस्तीपुर से मिट्टी भेजी गई। यह मिट्टी विद्यापति धाम एवं नरघोघी मठ से लिया गया है।भाजयुमो प्रदेश नेता गुंजन मिश्रा ने कहा कि भगवान राम का ससुराल मिथिला है और समस्तीपुर मिथिला का द्वार माना जाता है। 

जहाँ आज पूरे देश भर से पवित्र स्थल का मिट्टी और पवित्र नदियों का जल पहुंचाया जा है।वही समस्तीपुर से भी जिले वासियों के ओर से मिट्टी भेजा गया है। आज पांच-पांच पुरखो का सपना साकार हो रहा है।लाखो हिन्दू भाई ने राम मंदिर के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दिया था। राम केवल भगवान नही अपितु राम तो एक संस्कार हैं। एक संस्कृति हैं। राम मानव जीवन जीने की राह है। हर जीव में राम हैं। भगवान राम का जन्म द्वापर युग मे हुआ था। राम जब तक अयोध्या में रहे तो केवल राम बनकर रहे और जब वनवास से लौटे तो मर्यादा पुरुषोत्तम राम बनकर लौटे।

आज का ये दिन समस्त हिंदुओ के लिए गौरवशाली दिन है। हम समस्त हिंदुओ से आग्रह करते हैं कि कल 5 तारीख को अपने-अपने घरों के आगे 5 दीप जरूर जलाएं।वही मिट्टी ले जाने वाले प्रधानमंत्री के हनुमान श्रवण साह ने कहा कि ये भारत के लिए गौरव का क्षण है और मुझे खुशी है कि हम भगवान राम के सेवक हनुमान बनकर प्रधानमंत्री के सभा मे कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कामरूप कामाख्या तक गया हूँ। आज श्री राम की नगरी अयोध्या जा रहा हूँ। 

जहां 500 वर्षों की तपस्या पूर्ण होने जा रहा है।मौके पर भाजपानगर अध्यक्ष राहुल कुमार, जितेंद्र झा, हिंदुपुत्र अध्यक्ष अविनाश सिंह बादल, सुजय गुड्डू, रौशन झा, अमित रजक, राजकमल पांडेय, अमरेश कुमार, पप्पू पंडित, ललन चौधरी, दिव्यांशु, राजन, डी.के.मोहन, रजनीश, आलोक रंजन, मुन्ना जी,संतोष सिंह सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे।

संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट