2020/08/04

समस्तीपुर गंडक नदी में नहाने के दौरान चार लड़की डूबी 3 की मौत एक कि हालत नाजुक

BIHAR-SAMASTIPUR-जिले रोसड़ा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव बुढी गंडक नदी में नहाने के दौरान 4 लड़की डूब गई।नदी में डूबने से 3 की मौत वहीं हो गई।और एक बच गई जिसकी हालत नाजुक हैं।

मृतक की पहचान रहुआ वार्ड नंबर 07 निवासी सनाउल्लाहक की 18 वर्षीय पुत्री निराली परवीन,मो० मुख्तार की 14 वर्षीय पुत्री रोशनी परवीन, और हसनपुर थाना निवासी मोहम्मद सरवर 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। 

हालत नाजुक देखते हुए rosera hospital में भर्ती कराया गया हैं।घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शव को निकाला और इस घटना की सूचना rosera थाना को दी मौके पर police पहुंच कर जांच में जुट गई।घटना के बाद परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हैं।

पोस्टमार्टम के लिए बहुत ही प्रयास किया गया लेकिन स्थानीय मुखिया सरपंच अनुरोध कर लिखित रूप से थाना में आवेदन देकर पोस्टमार्टम नहीं करवाने दिया गया इसमें किसी का कोई दोष नहीं है दाह संस्कार के लिए परिजनों को लास सौंप दिया गया।