2020/08/11

samastipur में नाला निर्माण को लेकर पुलिस व ग्रामीणों में जमकर झड़प, police ने किया लाठीचार्ज

BIHAR-SAMASTIPUR जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। Dalsinghsarai थाना क्षेत्र के नगर पंचायत ward 13 के बेलबन्ना टोला में मंगलवार की दोपहर नाला निर्माण को लेकर police और rampur जलालपुर गांव के ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। ग्रामीणों ने police पर रोड़ेबाजी शुरू किया तो police ने लाठीचार्ज कर गोलों को खदेड़ दिया । 

Sdo, dsp के साथ चार थानों की उपस्थिति में नगर पंचायत कर्मियों ने नाला खोदने का काम शुरू किया । जानकारी के अनुसार अनुमंडलीय hospital में जलजमाव की निकासी को लेकर samastipur dm के  निर्देश पर नगर पंचायत ने सीमा ward 13 के बेलबन्ना टोला में 31 जुलाई को नाला निर्माण कार्य प्रारंभ कराया था। लेकिन rampur जलाल गांव के ग्रामीणों ने नाला निर्माण कार्य को रोक दिया था। police ने दो ग्रामीण anil kumar और एक अन्य को हिरासत में लिया। घटना को लेकर कई पदाधिकारी मौके पर पहुँच चुकी हैं। चार थानों की police मौके पर कैंप कर रही है।