2020/08/11

प्रख्यात शायर राहत इंदौरी का निधन हो गया है. वो कोरोना वायरस से संक्रमित थे.


Breaking news

प्रख्यात शायर राहत इंदौरी का निधन हो गया है. 
वो कोरोना वायरस से संक्रमित थे.आज ही उन्होंने ट्वीट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर दी थी.

डॉक्टर राहत का कोरोना से निधन हो गया है. डॉक्टर विनोद भंडारी ने इसकी पुष्टि की है. डॉक्टर के अनुसार लगातार तीन हार्ट अटैक आए थे.
उन्हें इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

राहत इंदौरी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं. दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं.' इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि एक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फोन ना करें, मेरी खैरियत ट्वीटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी.

 
Rahat indori death news