धौलपुर में एक नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां पर जबरन वैश्यावृत्ति कराने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. नाबालिग ने जिले के sp से मदद की गुहार लगाई. Sp के आदेश पर police ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया.
पीड़ित नाबालिग लड़की ने बताया कि उसकी मां mumbai में वैश्यावृत्ति का धंधा करती थी. लॉकडाउन के कारण जब वो अपने घर धौलपुर पहुंची तो बेटी से कहने लगी कि अब वो देह धंधा के लिए तैयार हो गई है. नाबालिग के मुताबिक उसकी मां उसे mumbai ले जाने के लिए उस पर दबाव बनाने लगी.यह मामला धौलपुर के राजाखेड़ा थाना इलाके का है. 16 वर्षीय पीड़ित नाबालिग अपने नाना-नानी के साथ वहीं रहती है.
16 वर्षीय पीड़ित नाबालिग बेटी ने sp को बताया कि वो वह बेड़िया जाति की है और बचपन से ही अपने नाना-नानी के घर पर रह रही है. अब उसकी मां उससे मुंबई में वैश्यावृत्ति का धंधा कराना चाहती है. उसने नाना-नानी के साथ रहकर पढ़ाई करने और कुछ बनने की इच्छा जताई.सभी बात sp से लेकर थाना में मदद मांगी और पीड़ित की माँ को police ने अरेस्ट कर लिया हैं। मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए.