2020/08/07

बड़ी खबर-कोझिकोड विमान हादसे में कोरोना की एंट्री, मरने वाला एक यात्री पॉजिटिव मचा हड़कंप

DESK-केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान हादसे में मरने वाले यात्रियों में एक शख्स कोरोना पॉजिटिव था. शुक्रवार शाम हुए हादसे में दो पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई थी. वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से कोझिकोड आ रहा विमान रनवे पर फिसल गया जिससे यह हादसा हुआ. कोरोना टेस्ट में एक यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

विमान हादसे को लेकर जांच चल रही है. स्थिति का जायजा लेने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन के अलावा केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मौके पर पहुंचे.


केरल में कोझिकोड airport पर air india का विमान रनवे पर फिसल गया.जिसके कारण एक बड़ी accident हो गई।इस घटना होते ही हड़कंप मच गया ।रनवे पर विमान के फिसलने के बाद विमान क्रैश हो गया और 2 हिस्सों में टूट गया. Vande bharat मिशन के तहत विमान dubai से आ रहा था, जिसमें 190 लोग सवार थे. इस accident में कई लोग घायल हो गए हैं और सभी का हालत नाजुक बताया जा रहा हैं।सभी का ईलाज hospital में हो रहा हैं।वहीं प्लेन हादसे में दोनों पायलट समेत अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है.

DGCA- के अनुसार-air india express AXB1344, बोइंग 737 dubai से कालीकट आ रहा था. विमान में 190 लोग सवार थे. भारी बारिश के कारण रनवे पर उतरने के बाद विमान फिसल गया और घाटी में गिर गया.  विमान दो हिस्सों में टूट गया. विमान में 190 लोग सवार थे. इनमें 184 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे. साथ ही यात्रियों में 10 बच्चे भी शामिल थे.Accident में कई लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है. हालांकि दोनों पायलट की मौत हो चुकी है. वहीं केबिन क्रू सुरक्षित है.  विमान हादसे में पायलट समेत अब तक कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है.

Air india press release के अनुसार- emergency response team को मौके पर भेज दिया गया है. हम जान गंवाने वाले पायलट के परिजनों से contact में हैं. Air india की ओर से कहा गया है कि विमान में सवार 4 क्रू members सुरक्षित हैं. Company ने यात्रियों के संबंध में जानकारी के लिए passengers information center  शुरू किया है, जहां इस फ्लाइट में सवार यात्रियों के परिजन या दोस्त उनके संबंध में जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं.

हादसे के बाद helfline नंबर (0565463903, 0543090572, 0543090572, 0543090575) भी जारी किए गए हैं.

PM MODI ट्वीट-कोझीकोड में हुए विमान हादसे से बहुत आहत हूँ। मेरे विचार उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। केरल CM से बात की। अधिकारी घटनास्थल पर हैं और सभी प्रकार की सहायता प्रदान कर रहे हैं -PM मोदी 

कोझीकोड में हुए हवाई हादसे में बहुत पीड़ित और व्यथित हूँ। दुबई से कोझीकोड की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या AXB-1344, बारिश की स्थिति में रनवे पर स्किड कर गई। 2 टुकड़ों में टूटने से पहले एक ढ़लान में 35 फीट नीचे पहुंच गई : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री -Hardeep Singh Puri