BIHAR- कैमूर जिले के महा कोटेश्वर मंदिर में एक प्रेमी युगल की पुलिस की देखरेख में शादी कराई गई.शादी के बंधन में बंधे प्रेमी युगल को पुलिसकर्मियों ने आशीर्वाद देकर उनके सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की. लड़की के कहने पर पुलिस ने भगोड़े प्रेमी को पकड़ा फिर दोनों की शादी कराई गई. महिला थाना परिसर में उसने सात फेरे लिए और आजीवन साथ निभाने का वचन दिया। police इस घटना का गवाह बनी।
जब लॉकडाउन लगा तो लड़का वहां से भाग गया. फिर लड़की ने गुजरात से आकर कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद से शिकायत की थी कि भभुआ के रहने वाले युवक अंकित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए. फिर जब शादी करने को कहा तो वो इंकार करने लगा.
भभुआ शहर के पूरब पोखरा मुहल्ले का अंकित कुमार gujrat के उधवाड़ा क्षेत्र की की एक factory में काम कर रहा था। उसी factory में priyanka kumari thakur नामक युवती भी काम करती थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम हुआ और साथ रहने लगे।
जब प्रियंका ने अंकित के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने कहा कि village जा रहे हैं। वहां परिजनों से मिलकर लौटने के बाद शादी कर लूंगा। लेकिन, वह भभुआ से लौट नहीं सका। जब उसने phone किया तो ankit ने शादी से इंकार कर दिया।
Ankit की प्रेयशी भभुआ पहुंची और शुक्रवार को sp से मिलकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। sp के निर्देश पर महिला थाने की police ने शनिवार को दोनों की थाना परिसर में शादी करा दी।