बचाव दल के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह करीब 9.40 बजे हुआ जब परिजन और साथी गांव के लोग जियांगफेन काउंटी के चेनझुआंग गांव के जक्सियन रेस्तरां में एक 80 वर्षीय व्यक्ति के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे।
बचाव दल का काम रविवार सुबह जाकर पूरा हुआ। इस दो मंजिला इमारत के ढहने के बाद इसके मलबे से 57 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, उनमें से 29 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, सात गंभीर रूप से घायल हुए और 21 अन्य को मामूली चोटें आईं।

सूत्रों के मुताबिक, जिस दौरान हादसा हुआ, उस वक्त रेस्टोरेंट में कई लोग एक बर्थडे पार्टी के लिए मौजूद थे। इनमें कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया कि कुल कितने लोग उस वक्त रेस्टोरेंट में मौजूद थे।