मंगलवार को बरामद पीड़िता और अपहरणकर्ता को किशनगंज लाया गया। मेडिकल जांच के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं बरामद पीड़िता का मेडिकल जांच और 164 का बयान कराया जा रहा है।
बताते चलें कि पप्पू राय ने स्वतंत्रता दिवस के दिन पीड़िता का अपहरण कर लिया था। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने पप्पू के विरुद्ध अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया कि केस दर्ज होने के साथ ही पुलिस पीड़िता की तलाश में जुट गई। वैज्ञानिक अनुसंधान के द्वारा पीड़िता और आरोपित को समस्तीपुर से बरामद किया गया।