BIHAR-MADHUBANI जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। कलुआही थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा की murder कर दी गयी। आशंका जतायी जा रही है कि गैंगरेप कर उसकी हत्या की गयी है।
Murder के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।Police ने आरोपित के घर से लड़की का शव बरामद किया। घटना सोमवार देर रात की बतायी जा रही है। घटना को उसी गांव के दो से तीन लड़कों द्वारा अंजाम देने की बात कही जा रही है। सभी फरार हैं।
पीडि़त परिवार के लोगों ने बताया कि 13 साल की बच्ची आठवीं पास कर चुकी थी। लड़की रात 10 बजे घर से शौच के लिए निकली। वह तभी से लापता थी। घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। सुबह फोन पर police को सूचना दी गयी। लेकिन, उसका पता नहीं चला।
इसी बीच मंगलवार दोपहर उसी गांव का kishori sahni घर के बाहर बैठकर अपने घर में लाश होने की बात कह रहा था।
यह सुन गांव के लोगों ने police को सूचना दी। इसके बाद उसके घर के एक कोने से लड़की की लाश बरामद हुई। वहां पर एक रॉड भी मिला। घर से सभी लोग फरार थे। police ने घर से शव को बरामद किया। पुलिस ने kishori को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।