पीडि़ता के आवेदन पर पठनपुरा गांव निवासी सनाउल्लाह के पुत्र रिजवानउल्ला उर्फ लाडले के खिलाफ fir दर्ज की गई है। पीडि़ता ने कहा है कि उसे टीवी सीरियल में काम कराने का झांसा देकर वह mumbai ले गया। जहां सीरियल निर्माता के साथ कई photo खिंचवाया। इस दौरान उसने दबाव देकर कई अश्लील photo भी खींच ली।
बाद में वह उन अश्लील photo को दिखाकर blackmail करने लगा। इससे तंग आकर पीडि़ता अपने गांव चली आई। बाद में रिजवानउल्ला उर्फ लाडले भी आया और उसके घर पहुंचकर photo का भय दिखाकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। बात नहीं मानने पर photo को viral करने की धमकी दी। police ने बताया प्राथमिकी दर्ज की गई और आगे की कार्रवाई हो रही है।जाँच की जा रही हैं जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।