ये हादसा होटल स्वर्ण पैलेस में हुआ है. होटल में 40 लोगों के होने की खबर थी. इसमें 30 कोरोना मरीज और 10 लोगों का हॉस्पिटल staff था.police को सुबह करीब 5:09 बजे आग लगने की सूचना मिली, 25-30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया.
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर भी काबू पा लिया गया है. घायलों को इलाज के लिए पास के स्थानीय hospital में भर्ती कराया गया है.आग पर काबू पाने के बाद पूरी बिल्डिंग को खाली कर दिया है और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.