बनकर बिना मास्क घूम रहे लोग का चालान काटकर उनसे पैसे वसूलती थी। आरोपित महिला का नाम Tamannaa है। किसी को शक नहीं हो इसके लिए महिला ने police की वर्दी बनाई और इलाके में घूमती रहती थी।
पूछताछ में आरोपित महिला ने police को बताया कि पैसे की तंगी के कारण वह ऐसा करती थी। आरोपित महिला का भेद तब खुला जब उसे चालान काटते तिलक नगर थाना में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने देखा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने सादी वर्दी पहनी और महिला के सामने से गुजरे। महिला ने उन्हें मास्क नहीं पहनने के लिए टोका और चालान काटने की बात कही।
पुलिसकर्मियों ने उससे पूछा कि वह कहां तैनात है तो उसने कहा कि उसकी तैनाती तिलक नगर थाना में है। दोनों पुलिसकर्मियों ने कहा कि वे भी तिलक नगर थाना में ही तैनात हैं। इसके बाद महिला घबरा गई और उसका भेद खुल गया। मामले की तहकीकात जारी है।