2020/08/21

समस्तीपुर बूढ़ी गंडक नदी में ही दो अलग-अलग स्थानों पर एक महिला समेत दो शव उपलाता मिला

BIHAR-SAMASTIPUR-मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर के निकट बूढ़ी गंडक नदी में डूबकर एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं बूढ़ी गंडक नदी में ही दो अलग-अलग स्थानों पर एक महिला समेत दो शव उपलाता मिला।

 बहादुरपुर में डूबे मृतक की पहचान बहादुर वार्ड 27 निवासी मुस्तफा ansari के पुत्र 14 वर्षीय jawed hussain के रुप में हुई है। स्थानीय लोगों सहयोग से काफी मशक्कत के बाद नदी से शव निकाला गया। गुरुवार दोपहर जावेद अपने मित्रों के साथ नदी में स्नान के लिए गया। जहां पैर फिसलने से नदी की गहराई में डूब गया स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से निकला गया।

दूसरी ओर मुफस्सिल थाना के हकीमाबाद स्थित बूढ़ी गंडक नदी में एक 11 वर्षीय किशोर का शव मिला। स्थानीय पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर hospital भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। 

वहीं नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के निकट बूढ़ी गंडक नदी में गुरुवार को एक 25 वर्षीय महिला का शव उपलता मिला। सूचना पर पहुंची police ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर hospital भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष sitaram prasad ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है।