BIHAR-SAMASTIPUR-बीती रात्रि बृहस्पतिवार को लगभग 2:00 बजे जिले के ujiyarpur थाना अंतर्गत महिसारी पंचायत के ward संख्या- 03 मे अपराधियों के द्वारा चलाई गई अंधाधुन गोली। आधा दर्जन बाइक सवार अपराधियों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र को गोली मार दी।जिसमें virendra paswan के गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं उनके बेटे rupesh paswan उम्र 24 वर्ष गोली लगने से घायल बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के सहयोग से आनन-फानन में उठाकर samastipur सदर hospital ले जाया गया।
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुत्र को एक निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया। जहां उसका उनका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति भी नाजुक बताया जा रहा है।
घटना की सूचना उजियारपुर थाना को दिया गया। थाना मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी। घायल रुपेश के द्वारा गोली चलाने वाले अपराधी की पहचान कर लिया गया है। जिसका नाम छोटू यादव बताया जा रहा है।लोगों ने कहा कि जिन अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मारी है, वे सभी ग्रामीण ही हैं। जख्मी रोहित कुमार बता रहे हैं कि उन्हीं से विवाद हुआ था और देर रात उन्हीं लोगों ने वारदात की है।
मृतक के स्वजनों के अनुसार करीब आधा दर्जन अपराधी रुपेश के घर में घूसे और उसके उपर अंधाधुंध फायरिग कर दी। जिसमें एक गोली रुपेश के पेट में लगी और दूसरी गोली सिर के उपरी हिस्से को चीरते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर बगल के कमरे में सोए रूपेश के पिता की नींद खुल गई।
वह अपने पुत्र को बचाने के लिए अपराधियों के समीप चले आए और अपराधियों को पकड़ना चाहा। परंतु अपराधियों ने उनके सीने में गोली मार दी। जिससे वे जख्मी होकर गिर पड़े। बाद में उनकी मौत हो गई। गोली मारने के बाद सभी अपराधी फायरिग करते हुए घर से कुछ दूरी पर खड़ी अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया गया है। मामले में पांच अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिनमें दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दलसिंहसराय एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने तीन जिदा कारतूस एवं पांच खोखा बरामद किया है।
कहा कि एसआईटी गठित कर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चंदौली चौक के निकट सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। बाद में डीएसपी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने पहुंचकर समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट