2020/08/27

समस्तीपुर पुलिस को मिली सफलता पिकअप पर लदी शराब के साथ कारोबारी अरेस्ट

BIHAR-SAMASTIPUR-DALSINGHSARAI थाना की POLICE ने गुप्त सूचना पर मऊ बाजार कुशवाहा ढाला के समीप पिकअप वैन पर लदे 2447 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । 

 गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग के क्रम में मैजिक पिकप वैन पर लदे 2447 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी को POLICE ने कुशवाहा ढाला मऊ धनेशपुर के समीप से ARREST किया ।

 ARREST कारोबारी मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के RANJEET MAHATO के पुत्र AVINASH KUMAR हैं।

 वाहन चेकिंग के दौरान टाटा मैजिक वाहन की तलाशी ली गई ।
 इसमें प्लास्टिक से ढाका मैजिक वैन में 67 कार्टन विदेशी शराब को police ने जब्त करते हुए एक कारोबारी को भी पकड़ लिया गया।