BIHAR-SAHARSA- जिले के सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड के बलवाहाट ओपी क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के हरियो गांव में मंगलवार की रात घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पीड़िता ने ओपी में आवेदन देकर कहा कि मैं अपने तीन बहनों के साथ घर में सोई थी।
तभी मध्य रात्रि करीब 12 बजे मेरे घर का बांस के टाट हटाकर गांव का ही शिवम कुमार मेरे घर में घुस गया इसी दौरान अचानक जब मेरी आंख खुली तो उसे देख चिल्लाने की प्रयास किया तो उसने मेरे दुपटे से मेरा मुंह बंद कर दिया तथा मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया।
उसने बताया की मेरे मम्मी पापा गंगास्नान करने गये थे जब सुबह वह लौट कर आये तो सारी घटना से उन्हें अवगत कराया तब हमलोग ओपी आकर आवेदन दिये।
वहीं इस संदर्भ में बलवाहाट ओपी अध्यक्ष हरेश्वर सिंह ने बताया की पीड़ित द्वारा प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच हेतु भेजा जा रहा है।
REPORT-रितेश हन्नी@सहरसा