2020/08/30

BIHAR में दर्दनाक हादसा -फूल तोड़ने के दौरान डूबने से चार लड़कियों की मौत ,मचा कोहराम

BIHAR-MADHEPURA जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र की लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत में पानी में डूबने से चार लड़की की मौत हो गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।चारों मृतकों के घरों में कोहराम मच गया.

बताया जा रहा हैं कि पैर फिसल जाने से चारों लड़कियां एक-एक कर खेत के गड्ढे में भरे पानी में चली गयीं और डूब गयीं. मृतकों में 12 वर्षीया sima kumari, 12 वर्षीया munni mandal, 14 वर्षीया nibha kumari, 10 वर्षीया priti kumari और 14 वर्षीया मौसमी कुमारी शामिल हैं.

बताया जाता है कि sima और nibha नामक लड़की एक-दूसरे के बचाने के चक्कर में डूब गयीं. ग्रामीणों ने बताया कि पांच लड़कियां घर से फूल तोड़ने के लिए गयी थीं. सभी लड़कियां फूल तोड़ कर घर की तरफ आ रही थी. इसी दौरान पैर फिसल जाने से पांचों लड़कियां डूब गयीं.


5 लड़कियों को कई घंटों बाद गड्ढे से निकाला गया. घटना में एक लड़की को जीवित निकालने में ग्रामीण सफल रहे. इस घटना की सूचना मिलते ही police बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा.