2020/08/03

BIHAR- 9 नदियां एक बार फिर लाल निशान के ऊपर बहने लगी हैं कई घर डूबे बाढ़ की आशंका

BIHAR- 9 नदियां एक बार फिर लाल निशान के ऊपर बहने लगी हैं। रविवार को लगातार चौथे दिन गंडक नदी अपने नए record पर जारी हैं.  और गंडक भी रोज ऊपर चढ़ रही है। kamla और बागमती भी रविवार को ऊपर चढ़ी है। गंडक में पानी के दबाव से gopalganj में कई जगह जमींदारी बांध टूट गया। बांध पर पशुओं और लोगों के शरण लेने के कारण मरम्मत में भी कठिनाई हो रही है। इलाहाबाद से कहलगांव तक लाल निशान से नीचे है। patna में इसका जलस्तर स्थिर है, लेकिन दूसरी जगहों पर कम हुआ है।

सारी नदियों में बागमती नदी sitamarhi के कटौंझा में लाल निशान से 2.07 मीटर ऊपर है। Muzaffarpur में 96 सेमी और Darbhanga में दो मीटर 21 सेमी मीटर ऊपर बह रही है। कमला नदी jaynagar में लाल निशान से नीचे आ गई थी, लेकिन रविवार को फिर 35 सेमी ऊपर चली गई है। muzaffarpur जिले में रविवार तड़के तिरहुत नहर का तटबंध टूट जाने से छह गांवों में पानी भर गया। महानंदा नदी Purnia और kishanganj में काफी उफनाई हुई है