2020/08/03

UAE में 19 सितंबर से IPL 2020 का आगाज और 10 नवंबर को होगा FINAL, भारत सरकार ने दी मंजूरी

BCCI के मुताबिक IPL के लिए INDIA सरकार ने अनुमति दे दी है. IPL का FINAL शेड्यूल तय हो गया है. अब यह टूर्नामेंट 19 SEPTEMBER से 10 नवंबर तक UAE में खेला जाएगा.

टूर्नामेंट 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा.

शाम के मैच 7: 30 बजे से शुरू होंगे.

टूर्नामेंट की शुरुआत में क्राउड को कोई अनुमति नहीं, बीच चरण में लिमिटेड क्राउड को अनुमति दी जाएगी.

सभी टीमें IPL के लिए 26 अगस्त को UAE रवाना होंगी.

सभी स्पॉन्सर बरकरार हैं (चीनी स्पॉन्सर वीवो भी).

कोविड सब्स्टीट्यूट की अनुमति होगी.

सभी विदेशी और भारतीय खिलाड़ी चार्टेड प्लेन से सफर करेंगे.

 SOPS को विशेषज्ञों के साथ फाइनल किया गया है.


IPL फाइनल 10 नवंबर को-टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू होकर 53 दिनों तक चलेगा. IPL फाइनल 10 नवंबर को कराया जाएगा, जिससे प्रसारकों को दिवाली के हफ्ते का फायदा मिलेगा. BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि इस बार IPL के 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले खेले जाएंगे.

शाम के मुकाबले 7:30 बजे से -BCCI के अधिकारी ने साफ किया कि इस बार शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे. अधिकारी ने कहा, 'हमने IPL के नियमित समय से 30 मिनट आगे आने का फैसला किया है जो कि पहले रात 8 बजे था. शाम के मैच हम इस बार 7:30 बजे शुरू करेंगे.

10 डबल हेडर होंगे-अधिकारी के कहा कि सख्त प्रोटोकॉल्स को देखते हुए इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कि मैचों के बीच में अच्छा अंतर हो, 10 डबल हेडर प्लान किए गए हैं. अधिकारी ने कहा, 'हमने 10 नवंबर तक जाने का फैसला किया और इसी कारण पहली बार वीकडे पर फाइनल होगा. यातायात, बायो सिक्योर वातावरण और इस तरह की तमाम चीजों को देखकर, यह सुनिश्चत करने के लिए की मैचों के बीच में अंतर रहे, हमने इस सीजन 10 डबल हेडर कराने का सोचा है.