BIHAR-SAMASTIPUR- देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयंती को सद्भावना दिवस रूप में मनाया गया। गुरुवार को रोसड़ा मौर्या होटल में शंभू प्रसाद सिंह प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शंभू प्रसाद सिंह ने स्व. राजीव गांधी को युग दृष्टा बताया व उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
अल्पकाल के समय में उन्होंने देश को आधुनिक व युवा गति दी। उनकी सोच थी कि भारत व भारत के नौजवान विश्व में अपना नाम ऊंचा करें। 18 वर्ष के नौजवानों को वोटिग अधिकार देना पंचायती राज व्यवस्था लागू करना, सूचना व कम्प्यूटर के क्षेत्र में प्रगति स्व. गांधी की ही सोच थी।
उन्होंने कहा कि देश में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी के योगदान से युवा पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से उनकी 75 वीं जयंती को देश सद्भावना दिवस रूप में मना रहा है। वे भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं, देश में कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हीं को जाता है। आज हर हाथ को काम, हर हाथ में मोबाइल उन्हीं की सोच का परिणाम है।
इस अवसर पर उपेंद्र नारायण पोद्दार, दिनेश नायक, वीरेंद्र नारायण झा, नजीरुक हसन, आफताब आलम, चंदन साहनी, विद्यासागर साहनी, नीतीश पूर्वे, श्याम पूर्वे मो. फैसल नूर आलम सुरेंद्र दास, हरेराम यादव, राज साह, उमेश पासवान, गणेश झा, अब्दुल रहमान, गंगो महतो, अरुण महतो, रमेश ठाकुर, मो. रहमत,इत्यादि कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट