2020/07/04

उर्वशी रौतेला और गौतम गुलाटी की शादी की तसवीरें VIRAL! FANS बोले- ये तेरी आंखें झुकी झुकी...

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) लगातार अपनी तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. लेकिन अब उनकी एक तसवीर सामने आई है जिसे देखकर उनके प्रशंसक चौंक गए हैं. इस तसवीर में उर्वशी रौतेला अभिनेता गौतम गुलाटी (Gautam Gulati) के साथ शादी के फेरे लेती नजर आ रही हैं. वह दुल्‍हन के लिबास में हैं.एक यूजर ने लिखा,' ये तेरी आंखे झुकी झुकी , चेहरा खिला खिला.' एक और यूजर ने लिखा,' थोड़ी देर के लिए मुझे शॉक लग गया था, मैंने बाद में कैप्शन पड़ा.' एक और यूजर ने लिखा,' जब मैंने पहली बार यह देखा तो मेरा दिल थोड़ी देर के लिए थम गया. भगवान का शुक्र है यह रीयल नहीं था.' एक यूजर ने लिखा,' भाई मैं डर गया था कि हैंडसम हंक ने शादी कर ली.'

उर्वशी और गौतम की यह तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लेकिन गौतम ने तसवीर के साथ एक ट्विस्‍ट भी लिखा है जिसपर किसी का ध्‍यान नहीं गया. दरअसल उनकी यह तस्वीर उर्वशी रौतेला की आनेवाली फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' की है. यह फिल्‍म का सीन है. फिल्‍म में उर्वशी और गौतम की जोड़ी बनी है. शादी के तसवीर के साथ उनकी