BIHAR-SAMASTIPUR-कोरोना संक्रमण से शनिवार को PATNA AIMS में इलाज के दौरान हुई SAMASTIPUR जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) SUNIL KUMAR TIWARI की मौत हो गई। डीपीओ की मौत पर शिक्षा विभाग ने गहरा दुख जताया है। विभाग के मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा सहित दुःख जताया।शिक्षा विभाग के प्रवक्ता अमित कुमार ने कहा कि स्व. तिवारी एक कुशल पदाधिकारी थे। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर वे काम करते हुए कोविड से संक्रमित हो गए थे। एक माह से इनका इलाज एम्स पटना में चल रहा था। स्व. तिवारी के निधन से जो क्षति हुई है वह अपूरणीय है।