2020/07/02

अनलाॅकडाउन के एक महीने में राजस्व संग्रह से लेकर वाहनों की बिक्री तक में आया उछाल- SUSHIL KUMAR MODI

BIHAR के उपमुख्यमंत्री SUSHIL KUMAR MODI ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से लागू लाॅकडाउन के बाद अनलाॅकडाउन के एक महीने में कर संग्रह से लेकर वाहनों की बिक्री तक में भारी उछाल आया है. लाॅकडाउन के दो महीने APRAIL और MAY में जहां राज्य का अपने स्रोतों से कुल राजस्व संग्रह मात्र 1,785.33 करोड़ था, वहीं अनलाॅकडाउन-1 यानी JUNE महीने में यह बढ़ कर 2,387.09 करोड़ हो गया.SUSHIL MODI ने बताया कि अनलाॅकडाउन का असर वाहनों की बिक्री पर भी साफ दिखा. अप्रैल और मई में जहां 14,562 वाहनों की बिक्री हुई थी, वहीं लाॅकडाउन हटने के बाद जून में यह बढ़ कर 96,302 हो गयी.

बताया - अनलाॅकडाउन के दौरान निर्माण सहित अन्य कारोबार शुरू होने की वजह से सामानों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई. Aprail और may के दो महीने में जहां ई-वे बिल के जरिए बाहर से bihar में बिकने के लिए 13,704 करोड़ का माल आया. वहीं अकेले june में यह बढ़ कर 13,662 करोड़ हो गया. इन सामानों में मुख्य रूप से सीमेंट, लोहा, दवा, वाहन, कपड़े व बिजली के उपकरण आदि शामिल हैं.

Sushil modi  ने कहा कि अनलाॅकडाउन के दौरान आर्थिक गतिविधियों में गति आने के कारण अप्रैल-मई में जहां वाणिज्य कर से मात्र 950.11 करोड़ तो केवल जून में 1,217.20 करोड़, निबंधन से अप्रैल-मई में 64.78 करोड़ तो जून में 334.48 करोड़, इसी प्रकार परिवहन से अप्रैल-मई के दो महीने में 91 करोड़ तो जून में 195 करोड़ तथा खनन से दो महीने में 113 करोड़ तो केवल जून में 89 करोड़ का संग्रह हुआ.

Sushil modi ने कहा कि विगत 3 महीने में केंद्र से बिहार को 22,227 करोड़ रुपये केंद्रीय करों में हिस्सा, अनुदान व क्षतिपूर्ति के मद में प्राप्त हुआ है. केंद्रीय करों में हिस्सा के तौर पर 13,486 करोड़, केंद्र प्रयोजित योजनाओं के मद में 4,437.28 करोड़, 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर आपदा, शहरी व ग्रामीण निकायों के लिए 2,464.50 करोड़ व जीएसटी क्षतिपूर्ति के तौर पर 1,840.15 करोड़ मिला हैं.