BIHAR में बारिश और वज्रपात से गुरुवार को आठ जिलों में 26 लोगों की मौत हो गयी. सूबे में वज्रपात से 26 लोगों की मौत पर cm nitish ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने खराब मौसम में लोगों से घरों में रहने की अपील की है.CM ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान अविलंब देने के निर्देश दिये हैं।जानकारी के अनुसार-BIHAR में बारिश और वज्रपात से PATNA में 6, SAMASTIPUR में 7, पूर्वी चंपारण में 4, पश्चिम चंपारण में 1, SHIVHAR में 2, KATIHAR में 3, MADHEPURA में 2 और PURNIYA में 1 व्यक्ति की मौत गुरुवार को हो गयी.