BIHAR-SAMASTIPUR-भारत-चीन सीमा के गलवन घाटी में चीनी सेना के साथ झड़प में शहीद हुए मोहिउद्दीननगर के सुल्तानपुर निवासी अमन कुमार की पत्नी वीरांगना मीनू कुमारी को जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र दिया। उसकी नियुक्ति समाहरणालय संवर्ग में की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प के द्वारा निदेशक,सैनिक कल्याण निदेशालय के पत्र के आलोक में यह नियुक्ति सरकार के निर्देश पर की गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि शहीद जवानों के परिवार के एक सदस्य को बिहार सरकार नौकरी देगी। इसी के आलोक में नियुक्ति करते हुए सोमवार को नियुक्ति पत्र दिया गया। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर उसे नियुक्त करते हुए पत्र दिया गया। मीनू को अंचल कार्यालय मोहिउद्दीननगर में पदस्थापित किया गया है।
Home
Bihar
National News
Samastipur
SAMASTIPUR-गलवान घाटी में शहीद हुए अमन कुमार की पत्नी को बिहार सरकार ने दी नौकरी