रोसड़ा- 5 अपराधी ने घर में की लूटपाटघर के सदस्यों को बंधक बनाकर की लूटविरोध करने पर वृद्धा को मारकर किया घायललाखों के कैश सहित अन्य सामान की चोरीरोसड़ा बाजार के वार्ड नं 14 में वारदातBIHAR-SAMASTIPUR-ROSERA में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े एक सोना एवं कपड़ा व्यवसायी विष्णुदेव साह के घर में घुसकर नकदी समेत लाखों रुपए का जेवरात लूट लिया। घर के सभी सदस्यों को पिस्तौल की नोक पर कब्जे में लेते हुए मारपीट कर हाथ-पैर एवं मुंह बांध दिया। विरोध करने पर घर की महिला सुनीता देवी के सर पर पिस्टल के बट से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। यह घटना दोपहर बाद 3 बजे के करीब हुई है। बताया जाता है कि 5-6 की संख्या में घुसे अपराधियों ने टेलीविजन की आवाज तेज कर एक घंटा तक लगातार लूटपाट करते रहे।
दोनों घरों का आलमीरा एवं अन्य सामान को पूरी तरह तितर-बितर कर नकदी एवं कीमती सामान लेकर 4 बजे के बाद सभी अपराधी बाहर निकल गए। जाते-जाते सभी सदस्यों को एक घर में बाहर से बंद कर दिया। काफी चिल्लाने पर बगल के एक पड़ोसी द्वारा गेट को खोला गया। तब आसपास के लोगों को भी जानकारी मिल सकी। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना पर तत्क्षण दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमित कुमार मामले की जानकारी लेने के पश्चात अपराधियों के भागने के संभावित दिशा में अलग- अलग पुलिस टीम को रवाना किया। वे स्वयं कई सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए छापेमारी शुरू कर दी है। इस बीच घटनास्थल पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर ने भी घटना का जायजा लिया तथा परिवार के सदस्यों से पूछताछ करते हुए थानाध्यक्ष को कई आवश्यक निर्देश दिए।दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से आम लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है।