BIHAR-SAMASTIPUR-HASANPUR विधानसभा क्षेत्र के देवधा ग्राम के शिव मंदिर परिसर में राजपा जिला प्रभारी कौशिकेष कुमार के अध्यक्षता में पार्टी की सदस्यता अभियान चलाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। जिस बैठक में शिव शंकर के नाम से पहला रसीद काटकर विधिवत सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई तथा बदलो बिहार अभियान एवं राष्ट्रीय जन जन पार्टी के जनहित के उद्देश्यों पर चर्चा की गई। वहीं कुश भारद्वाज, सर्वोत्तम कुमार, रवीश कुमार राय को सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी दी गई। मौके पर पार्टी पदाधिकारी शिवम सौरभ,चंदन मिश्रा, गौतम ठाकुर, टुन्नू ठाकुर सहित सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट