भारत सरकार ने चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन पबजी एप जारी है। इस इस सावन सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ने PUBG को लेकर एक गाना खेलिहे बाबा PUBG रिलीज किया है। यह गाना उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल खेसारीलाल म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है। खेसारीलाल ने अपना यह गाना सावन की पहली सोमवारी शुरू होने से कुछ घंटे पहले रिलीज किया है। गाने को अबतक 24 घंटे से भी कम समय में 332400 व्यूज मिल चुके हैं।बाबा भोलेनाथ को अपने गाने में PUBG खिलवा रहे हैं। इस गाने को खेसारीलाल ने अपनी खूबसूरत आवाज में रिकॉर्ड कराया है।खेलिहे बाबा PUBG’ का लिरिक्स रूपेश दुबे का है और म्यूजिक शंकर सिंह का है। परिकल्पना सोनू पांडेय का है। मार्स इंटरटेमेंट ने इसे मैनेज किया है। इस सावन में खेसारीलाल यादव का यह पहला बाबा गीत है, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं।
Home
Entertainment
चायनीज एप्स हुए बैन तो खेसारीलाल यादव ने गाना गाया -खेलिहें बाबा PUBG, मचा रहा धूम देखें video