2020/07/25

Samastipur कल्याणपुर में बागमती का कहर, कई घर डूबे, कई जगहों पर सड़क संपर्क टूटा

बागमती नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने के बाद Samastipur के कल्याणपुर के 4 पंचायतों में लोगों को भारी समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है। बागमती नदी ने उन पर अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. कहीं घर डूब गए हैं तो कहीं school, road पर बाढ़ का पानी आ जाने से लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है. लोग जुगाड़ वाले नाव से सामानों को ढो रहे हैं या उसे आवाजाही में भी इस्तेमाल कर रहे हैं.

आपको बता दें कि बागमती नदी खतरे के निशान काफी ऊपर बह रही है. इस बीच समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर ब्लॉक की 5 हजार से अधिक की आबादी इस बाढ़ से पीड़ित हुई है. इस बाढ़ के पानी में प्रखंड के गोवर सिट्ठा का सरकारी middle school डूब गया है. यहां बाढ़ का पानी कई घरों में घुस गया है. कई जगहों पर road के ऊपर पानी आ गया है. जिससे लोगों का आना-जाना प्रभावित हो गया है.

कल्याणपुर के तीरा पंचायत के लोग जुगाड़ की नाव से घरों का सामान सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं. इसके लिए ये लोग मछली के डब्बों से बनी नाव की मदद ले रहे हैं. सड़क के ऊपर कमर भर पानी आ गया है और कई घर डूब गए हैं। किसी तरह जुगाड़ वाली नाव से इनका काम चल रहा है. 

समस्तीपुर में बागमती और बुढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान के काफी ऊपर बहने लगी हैं।

Input Aajtak