2020/07/06

SAMASTIPUR-ABVP द्वारा महिला कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष जूली कुमारी के नेतृत्व में परिषद की पाठशाला की शुरुआत की गई

BIHAR-SAMASTIPUR- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर नगर इकाई द्वारा नगर सह मंत्री सह  महिला कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष जूली कुमारी के नेतृत्व में *परिषद की पाठशाला* की शुरुआत की गई |

विदित हो कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के कारण आज स्कूल ट्यूशन सब बंद पड़े हैं ऐसे समय में नौनिहाल छात्रों की पढ़ाई बाधित ना हो इसलिए अभाविप ने परिषद की पाठशाला की शुरुआत की है 

मौके पर जिला संयोजक अनुपम कुमार झा ने कहा कि कोरोनावायरस के कारण छात्रों को पढ़ाई बाधित हो रहा था इसको देखते हुए अभाविप अलग-अलग जगहों पर निशुल्क शिक्षा देकर नौनिहाल छात्रों को शिक्षा से जोड़ने का काम कर रही है अभाविप  द्वारा *परिषद की पाठशाला* जिले के सभी प्रखंड एवं पंचायतों में शुरू की जाएगी एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छात्रों को स्कूल ट्यूशन खुलने तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी 


EDIT-अनुपम कुमार झा -जिला संयोजक -ABVP-SAMASTIPUR