2020/07/06

BIHAR-दिव्यांग शिक्षक ने नदी में कूदकर दी जान, कोरोना काल में ट्यूशन छूट जाने से थी परेशान

BIHAR-PATNA-फतुहा थाना क्षेत्र के GOVINDPUR WARD- 7 की एक दिव्यांग महिला ने पुनपुन नदी में छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना पर फतुहा और नदी थाने की POLICE मौके पर पहुंची और SDRF की मदद से शव की खोजबीन में जुट गई। POLICE ने घटनास्थल से दिव्यांग महिला की वैशाखी भी बरामद कर लिया है। 

बताया जाता है कि स्व. Sharwan kumar  की 35 वर्षीया पत्नी दिव्यांग kanti devi  एक private school में teacher थी। करीब 2 वर्ष पूर्व पति की बीमारी से हुई मौत के बाद वह अपनी 14 वर्ष की बेटी kirti एवं 8 वर्ष के पुत्र sahil की परवरिश के लिए ट्यूशन और एक private school में पढ़ाती थी। कोरोना संक्रमण को लेकर पिछले 3 months से school और ट्यूशन छूट जाने के कारण भीषण आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो गई थी, जिससे kanti devi अवसाद में रह रही थी। 


उसकी बेटी kirti के अनुसार शनिवार की देर रात उसने house के एक notebook पर संदेश छोड़ा था जिसमें लिखा था कि हमरा माफ करिहा बेटी हम जा रही हूं। इसके बाद वह वैशाखी लेकर घर से निकल गई। जब बेटी की नींद खुली तो मां को न पाकर परेशान हो गई।