2020/07/02

SAMASTIPUR में वज्रपात से 2 लोगों की मौत मचा कोहराम

BIHAR-SAMASTIPUR-विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार के दिन समय करीब 1:00 बजे तेज आंधी- पानी के साथ दो अलग-अलग जगह पर ठनका गिरने से दो युवक की मौत हो गई। जिसमें एक की पहचान टभका दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या- 8 पछियारी पुरुषोत्तमपुर निवासी रमेश महतो के 12 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजन आम के बगीचे में  था कि तीव्र गति से आंधी- पानी शुरू हो गई और वहीं ठनका गिरी। जिसके चपेट में राजन आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।वहीं दूसरे युवक की पहचान बेलसंडी तारा पंचायत के वार्ड संख्या- 3 निवासी राम सुदीन चौधरी के पुत्र सन्नी कुमार चौधरी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रखंड क्षेत्र के मुस्तफापुर पंचायत के वार्ड संख्या- 3 मालिकाना टोला भगवती स्थान में विनोद राय के घर पर शादी समारोह के अवसर पर टेंट लगा रहा था कि तेज आंधी- पानी के साथ बज्रपात हुई। जिसकी चपेट में आने से इसकी मौत हो गई।इस संबंध में अंचलाधिकारी उदय कांत मिश्र ने बताया कि जिला को रिपोर्ट कर दी गई है, स्थानीय थाना के माध्यम से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी जा रही है। आगे सरकारी लाभ दी जाएगी। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर अलर्ट किया था कि आसमानी बिजली गिर सकते हैं।

रिपोर्ट-संजय कुमार सिंह